बाइबिल चित्रों में

मुखपृष्ठ › पुराना नियम › भजन संहिता

भजन संहिता 124

पाठ: इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी, © 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0। शीर्षक, परिचय और चित्र: Imago Biblia।

इस अध्याय के चित्र जल्द ही आएँगे। तब तक यहाँ पूरा पाठ पढ़ें।

दाऊद की यात्रा का गीत इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;

उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।

धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!

हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया और हम बच निकले!

यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।