बाइबिल चित्रों में

मुखपृष्ठ › पुराना नियम › भजन संहिता

भजन संहिता 130

पाठ: इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी, © 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0। शीर्षक, परिचय और चित्र: Imago Biblia।

इस अध्याय के चित्र जल्द ही आएँगे। तब तक यहाँ पूरा पाठ पढ़ें।

यात्रा का गीत हे यहोवा, मैंने गहरे स्थानों में से तुझको पुकारा है!

हे प्रभु, मेरी सुन! तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर ध्यान से लगे रहें!

हे यहोवा, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु कौन खड़ा रह सकेगा?

परन्तु तू क्षमा करनेवाला है, जिससे तेरा भय माना जाए।

मैं यहोवा की बाट जोहता हूँ, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूँ, और मेरी आशा उसके वचन पर है;

पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, हाँ, पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, उससे भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ।

इस्राएल, यहोवा पर आशा लगाए रहे! क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला और पूरा छुटकारा देनेवाला है।

इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से वही छुटकारा देगा। (भज. 131:3)